Raipur में कपड़े उतारते समय करंट लगने से मां-बेटे की मौत, टिकरापारा की घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत से कपड़े उतारने के दौरान करंट लगने से 54 वर्षीय महिला और उसके 23 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार को टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में हुई।

उन्होंने बताया कि कल्याणी मूल रूप से रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा गांव की रहने वाली थी, जहां उनका परिवार खेती करता है। पुलिस के अनुसार, कल्याणी बाई ने छत पर कपड़े सुखाने के लिए तार लगाया था और जब वह कपड़े उतारने के लिए छत पर गईं तो बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। अधिकारियों ने बताया कि मां को करंट की चपेट में देख मधुसूदन उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला कि कपड़े सुखाने के लिए खिड़की में लगे कूलर और छत की रेलिंग के बीच लोहे का पाइप बांधा गया था। आशंका है कि कूलर से करंट बालकनी और धातु के पाइप में फैल गया।’’ पुलिस ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Manipur CM Y Khemchand Singh बोले, बिना संवाद शांति और विकास संभव नहीं

Jharkhand CEO ने Voter List में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए, अफसरों को निर्देश

Himachal Assembly हंगामे के बाद सोमवार तक स्थगित, राष्ट्रगान पर सत्तापक्ष और विपक्ष भिड़े

Devendra Fadnavis ने शुरू किया Campus Connect, युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील