By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026
भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स आयरिश ओपन के तीसरे दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेलने के बावजूद संयुक्त 15वें स्थान पर खिसक गईं। मैसूर की इस खिलाड़ी ने अब तक तीनों दौर में पार से कम का स्कोर बनाया है। उनका कुल स्कोर सात अंडर है और एक दौर का खेल बाकी है।
इससे पहले दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक और अवनि प्रशांत कट में जगह बनाने में नाकाम रही थीं। दक्षिण अफ्रीका की कैसांद्रा अलेक्जेंडर ने तीसरे दौर के बाद तीन शॉट की बढ़त बना ली है।