स्विस ओपन के फाइनल में रनर-अप रहे साई प्रणीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

बासेल। भारतीय शटलर बी साई प्रणीत को स्विस ओपन के फाइलन में रविवार को यहां शीर्ष वरीय और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी यूकी से हार का सामना करना पड़ा। लगभग दो वर्षों में अपना पहला फाइनल खेल रहे दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत को 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 18-21, 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

प्रणीत अंतिम बार जून 2017 में थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और खिताब अपने नाम किया था। प्रणीत मैच का पहला गेम जीतने में सफल रहे लेकिन शी यूकी ने इसके बाद लगातार दो गेम जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक