चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर बोले, भाजपा अगले कई दशकों तक कहीं नहीं जाने वाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

पणजी। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारतीय राजनीति के केन्द्र में रहेगी और ‘‘अगले कई दशकों तक यह कहीं जाने वाली नहीं है।’’ गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जीत की रणनीति तैयार कर रहेकिशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस सोच के लिए उन पर तंज किया कि लोग भाजपा को तत्काल उखाड़ फेकेंगे। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें किशोर गोवा में एक निजी बैठक को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: MP उपचुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, सतना सांसद पर हुई एफआईआर दर्ज

किशोर ने कहा, ‘‘ हो सकता है कि वे मोदी को हटा दें, लेकिन भाजपा कहीं नहीं जा रही। वे यहीं रहेंगे , आपको अगले कई दशकों तक इसके लिए लड़ना होगा। यह जल्दी नहीं होगा।’’ चुनाव रणनीतिकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ राहुल गांधी के साथ समस्या यही है। शायद वह सोचते हैं कि यह कुछ ही दिन की बात हैं कि लोग उन्हें (मोदी को) नकार देंगे। ऐसा नहीं होने जा रहा है।’’ गौरतलब है कि किशोर ने इस वर्ष पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के लिए जीत की रणनीति तैयार की थी और दोनों ही दलों ने अपने-अपने राज्यों में जीत दर्ज की थी। गोवा में अगले वर्ष फरवरी में चुनाव होने हैं और तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वह चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का बृहस्पतिवार को गोवा आने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया