Prashant Kishor: RJD को प्रशांत किशोर की चुनौती, 40 सीटों पर उतारे मुस्लिम उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Sep 02, 2024

जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि वे राज्य में समुदाय की आबादी के अनुसार मुसलमानों को टिकट दें। किशोर ने कहा कि अगर राजद समुदाय की भलाई के लिए काम करने का दावा करता है तो मुसलमानों को कम से कम 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके अधिकार छीनना बंद करें और उन्हें आबादी के अनुसार टिकट दें। आपने उनसे वोट लिया है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics । जाति जनगणना और आरक्षण की मांग को लेकर Patna में धरने पर बैठे Tejashwi Yadav

इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे। मतदाताओं के रूप में महिलाओं के लिए अपने ब्लूप्रिंट को रेखांकित करते हुए, प्रशांत किशोर ने कहा कि 2030 तक उनकी पार्टी 70-80 महिलाओं को पार्टी के नेता के रूप में प्रशिक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि यह महिला सेल की बैठक नहीं थी; यह महिलाओं को सही मायने में नेता बनाने का एक प्रयास था। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिल जाती, तब तक उनकी समान भागीदारी संभव नहीं है, इसलिए जन सुराज का पहला अभियान अगले विधानसभा चुनाव में 40 महिलाओं को जिताना है।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir में NC MLA अल्ताफ कल्लू और प्रवक्ता पर PSO से मारपीट का केस

वैश्विक तनाव के बीच UN Chief Antonio Guterres ने की गांधीवादी मूल्यों को अपनाने की अपील

SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में

Rajouri में LoC पार कर आई PoK की 19 वर्षीय युवती को सेना ने पकड़ा