प्रशांत किशोर ने विपक्ष को दिया तीन सूत्री फॉर्मूला, कहा- 2024 में भाजपा को हराना मुमकिन

By अंकित सिंह | Jan 25, 2022

प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार के रूप में लगातार विपक्ष को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 में भाजपा के लिए रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर फिलहाल विपक्ष के कई पार्टियों के लिए रणनीति बना चुके हैं। इतना ही नहीं, वह फिलहाल ममता बनर्जी के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि 2024 में भाजपा को हराया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों को जीत का फार्मूला भी दिया है। प्रशांत किशोर ने बताया कि भाजपा ने हिंदुत्व, चरम राष्ट्रवाद और लोक जनकल्याणकारी नीतियों का एक मजबूत नैरेटिव लोगों के बीच में तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: योगी का अखिलेश पर तंज, कहा- खुद को कहते हैं समाजवादी, लेकिन इनके नस-नस में दौड़ रहा तमंचावाद

उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को भी परास्त किया जा सकता है। लेकिन उसके लिए विपक्ष के पास एक ठोस रणनीति होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह लगातार विपक्ष को एकजुट करना चाहते हैं ताकि 2024 में भाजपा को पराजित किया जा सके। उन्होंने यह भी माना कि भाजपा को हटाना संभव है। भले ही 2024 का सेमीफाइनल माने जा रहे पांच राज्यों के मौजूदा चुनाव के नतीजे विपक्ष के अनुकूल नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में 100 अतिरिक्त सीटें जीत कर ही भाजपा को हराना संभव है। इसके लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। 

 

प्रमुख खबरें

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख

Eknath Khadse का ऑडियो क्लिप मामले में कानूनी कार्रवाई का ऐलान, BJP नेता ने दिया इस्तीफा