Lalu-Nitish पर बरसे Prashant Kishor, बोले- मैं भी बिहार का लड़का, मुझे धकिया नहीं सकते

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने की कोशिश में जुटे प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति को और दिलचस्प बना दिया है। बिहार के महागठबंधन सरकार पर निशाना साधने के साथ ही वह भाजपा पर भी हमलावर रहते हैं। इन दिनों उनकी जन सुराज यात्रा पूरे बिहार में चल रही है। फिलहाल वे समस्तीपुर में हैं। समस्तीपुर में उन्होंने राजद नेता लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं भी बिहार का लड़का हूं। चुनाव इतनी मजबूती से लड़वाऊंगा कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुझे धकियान इनके बस की बात नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: मियां साहब, शांति के महान समर्थक होने का करते हैं दावा, जब अटल जी के लिए दिलीप कुमार ने लगाई पाकिस्तानी पीएम की क्लास

यह लोग मेरा क्या करेंगे

चुनावी रणनीतिकार ने ऐलान करते हुए कहा कि जो बड़े लोगों के दांत खट्टे कर दें उसे प्रशांत किशोर कहते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर के नेता जब चुनाव लड़ते हैं तो मुझसे सलाह लेते हैं। यह लोग मेरा क्या करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आप लोग बिहार के भविष्य के बारे में सोचिए। किसी का बंधुआ मजदूर मत बनिए। इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि विपक्षी एकता अभियान को चुनावी लाभ तभी मिलेगा जब वह जनता को आकर्षित करने के लिए किसी मुद्दे के साथ आएंगे और केवल ‘अंकगणित’ पर निर्भर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘चुनावों में सफलता के लिए एक चेहरा होना अपरिहार्य नहीं है। केवल राजनीतिक अंकगणित से, जिसमें कोई मुद्दा नहीं हो, लोगों को आकर्षित करने की संभावना नहीं दिखती है।’’ 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand