प्रदूषण को लेकर नीतीश सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर, कहा- प्रदूषण मापने वालों को ज्ञान ही नहीं

By अंकित सिंह | Nov 17, 2022

भले ही बिहार में महागठबंधन की सरकार स्थिरता के साथ चल रही है लेकिन कहीं ना कहीं प्रसाद शोर जबरदस्त तरीके से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है उन्होंने अपने जन सुराज यात्रा के दौरान साफ तौर पर कहा कि बिहार में प्रदूषण मापने वालों को कोई भी ज्ञान नहीं है प्रशांत किशोर ने कहा कि सभी जगह दिल्ली में वायु प्रदूषण की चर्चा हो रही है लेकिन देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 बिहार में है उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में प्रदूषण मापने वालों को कोई ज्ञान नहीं है या फिर सरकार की होम डिलीवरी वाली शराबबंदी से नाराज होकर अधिकारी गलत आंकड़े दे रहे हैं 

इसे भी पढ़ें: जातीय जनगणना को बिहार में जारी है सियासी बवाल, CM नीतीश पर बरसे सुशील मोदी, लगाया टालने का आरोप

प्रशांत किशोर राज्य की 3500 किलोमीटर लंबी पद यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इसी तरह से जनता से राय ली जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दावा किया कि अगर मैं नीतीश कुमार के राजनीतिक उद्यम में शामिल हो जाता हूं तो वह एक बार फिर से मुझ पर मेहरबान दिखेंगे। चूंकि मैंने अपने लिए एक अलग रास्ता चुना इसलिए वह और उनके समर्थक मुझसे नाखुश हैं। किशोर ने जदयू के नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें नीतीश कुमार से पूछना चाहिए “अगर मेरी कोई राजनीतिक समझ नहीं थी तो मैं दो साल तक उनके आवास पर क्या कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान