1 लाख की आबादी पर 170 पुलिसकर्मी, नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में CM नीतीश- पुलिस की संख्या बढेगी तभी गश्ती ठीक से होगी

nitish
ANI
अभिनय आकाश । Nov 16 2022 9:36PM

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में एक लाख की आबादी पर 115 की जगह अब 160-170 पुलिसकर्मी बहाल किए जाएंगे। इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ने शीघ्र नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10459 पुलिस कर्मियों के बीच नियुक्ती पत्र का वितरण किया है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस में 44000 स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्ति की घोषणा की है। सीएम नीतीश ने इन पदों पर भर्ती के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर थाने में हमने 2 वाहन दिए हैं। अगर और भी जरूरत पड़ेगी तो हर थाने में तीसरा वाहन भी उपलब्ध कराएंगे। रात में पुलिस घुमती रहेगी तभी तो क्राइम कंट्रोल होगा। जब पुलिस बल की संख्या बढ़ेगी तभी तो गश्ती ठीक से होगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार में जाति आधारित जनगणना का काम पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने को मंजूरी

नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में एक लाख की आबादी पर 115 की जगह अब 160-170 पुलिसकर्मी बहाल किए जाएंगे। इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ने शीघ्र नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजने को भी कहा है। इस दौरान सीएम ने पुलिस अधिकारियों से गस्ती व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा है। राज्य में डायल 112 को इमरजेंसी कार्य में लगाया है। कंट्रोल रूम के जरिए इस कार्य को बढ़िया तरीके से किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या भाजपा में शामिल होंगे उपेंद्र कुशवाहा! अफवाहों के बीच JDU नेता बोले- ऐसा सोचना भी अपराध है

पुलिस विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें खुशी है कि मुख्यमंत्री जी ने और हमारी नई महागठबंधन की सरकार ने जो निर्णय लिया था कि जितने भी विभागों में रिक्त पदें हैं उनको जल्द भरेंगे, उसी दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़