पुराने दलों के समीकरण बिगाड़ेगा Prashant Kishor का नया दल, Jan Suraj बनेगा राजनीतिक दल, बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगा

By नीरज कुमार दुबे | Jul 29, 2024

अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में एक नई राजनीतिक पार्टी का आगाज होने जा रहा है। हम आपको बता दें कि चुनाव रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनका ‘जन सुराज’ अभियान दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा। हम आपको बता दें कि प्रशांत किशोर अपने राजनीतिक दल को लाने से पहले राज्य भर की यात्रा कर चुके हैं इसलिए माना जा रहा है कि उनका यह नया दल पहले से स्थापित राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़ सकता है। हम आपको बता दें कि प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनका नया राजनीतिक दल बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा।

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने बढ़ाईं नीतीश-लालू की मुश्किलें, 2 अक्टूबर को लॉन्च करेंगे राजनीतिक पार्टी, कहा- 2025 में लाएंगे जनता का राज

जन सुराज में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पूर्व राजद एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में अनुशासनहीनता के आधार पर विधान परिषद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा भी जन सुराज में शामिल हुए, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद में सेवा से इस्तीफा दे दिया था लेकिन टिकट से वंचित होने के बाद उन्होंने बक्सर से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद पवन वर्मा भी जन सुराज पार्टी में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए

विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा

Cockpit हमले में 174 यात्रियों की बचाई जान, Flydubai Pilot Smit Machhar से मिले Sheikh Hamdan

Rohit Sharma ने West Indies के खिलाफ रचा इतिहास, ODI में ओपनर के तौर पर पूरे किए 10000 रन