फेविकोल कंपनी वाले बनाए ब्रांड एंबेसडर, प्रशांत किशोर बोले- कुर्सी और नीतीश का जोड़ टूटेगा नहीं

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2022

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर सवाल उठाए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक महीने पहले ही बीजेपी छोड़ दी है और बीजेपी के विरोध में नेताओं और पार्टियों से मिल रहे हैं, लेकिन ऐसा करने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. हमें 2024 के चुनावों के लिए एक विश्वसनीय चेहरे की जरूरत है, जन विश्वास, कार्यबल और जन आंदोलन की आवश्यकता है। प्रशांत किशोर ने कहा कि चार नेताओं के मिलने से उनके साथ चाय पीने से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस मुलाकात से आपके चुनाव लड़ने की क्षमता, अआपकी विश्वसनीयता या एक नया नरैटिव बनाने के संदर्भ में क्या फर्क पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: 'यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार', नीतीश को लेकर साथ बीजेपी पर अखिलेश का पोस्टर वार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी लिंक्स कहते हैं, "नीतीश जी मुझसे नाराज़ नहीं हैं, यह उनके बोलने का तरीका है। मेरा उनके साथ एक करीबी रिश्ता है। कौन लेगा उनकी बातचीत गंभीरता से? वह एक महीने पहले भाजपा के साथ थे। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी