बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की होगी एंट्री, पूरा प्लान तैयार, बोले- लालू-नीतीश से तंग आ चुकी है जनता

By अंकित सिंह | Jun 12, 2024

अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों पर नज़र रखते हुए, राजनीतिक सलाहकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने अपने जन सुराज अभियान को एक राजनीतिक पार्टी में बदलने का फैसला किया है। बिहार में नए विकल्प की वजह बताते हुए किशोर ने कहा कि बिहार में 50 फीसदी से ज्यादा लोग लालू-नीतीश और भारतीय जनता पार्टी से तंग आ चुके हैं और नए विकल्प की तलाश में हैं। अपनी पार्टी का नाम जन सुराज (सार्वजनिक सुशासन) रखते हुए, जिस नाम से वह पिछले 18 महीनों से अभियान चला रहे हैं, किशोर इस साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर इसे एक राजनीतिक पार्टी में बदल देंगे।

इसे भी पढ़ें: घुसपैठ करते धराया था चीनी नागरिक, चश्मा तोड़कर उससे कांच से काट ली नस, बिहार के जेल में हुई मौत

उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन में दस वर्षों तक पार्टियों और नेताओं को सलाह दी कि वे अपनी पार्टी कैसे संगठित करें, चुनाव कैसे लड़ें और जीतें। जो काम हम पार्टियों और नेताओं के लिए करते थे, वो अब बिहार की जनता के लिए कर रहे हैं, कैसे लोग एकजुट होकर नई पार्टी बनाएं। किशोर ने कहा कि मेरी सलाह ने नेताओं को जिताया और नेताओं के बच्चों को जिताया। अब मुझे विश्वास है कि मेरी सलाह से बिहार के लोगों की जीत होगी और उनका जीवन बेहतर होगा। 

प्रमुख खबरें

TCS का AI पर बड़ा दांव, Revenue पहुंचा $2.3 अरब, Quarterly Results में बंपर मुनाफा।

India-US Trade Deal पर बड़ा एक्शन, फाइनल बातचीत के लिए Washington रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल

Sabarimala Hearing: मंदिरों में रोक से बंटेगा हिंदू धर्म, Supreme Court की अहम टिप्पणी

पंजाब में आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार