2024 के लिए PM मोदी के खिलाफ 'पवार' फुल रणनीति बनाने में जुटे PK? चुनावी रणनीतिकार का पद छोड़ने का कर चुके हैं ऐलान

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2021

मुंबई के नेवेंसी रोड पर स्थित सिल्वर ओक स्टेट में एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार का निवास है। जहां आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर उनसे मिलने पहुंचे। वैसे तो इसे महज एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। बीते दिनों शरद पवार की तबीयत खराब थी और उन्हें सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। बहुत सारे नेता शरद पवार से मिलने आए। इसी कड़ी में माना गया कि प्रशांत किशोर पवार से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। बाद में पवार और पीके ने साथ ही में लंच भी किया। आधिकारिक रूप से इसे प्रशांत किशोर की बंगाल और तमिलनाडु चुनाव से संबंधित थैंक्सगिविंग यात्रा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष बोले, हम पिंजरे में बंद बाघ से नहीं करना चाहते दोस्ती

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। जिसके बाद मीडिया में तमाम तरह की खबरें भी सामने आने लगी थी। इन अटकलों को शिवसेना नेता संजय राउत के बयान से और हवा मिली जब उन्होंने नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री करार दिया था। हालांकि तमाम कयासों पर पानी डालने के लिए शरद पवार सामने आए और उन्होंने शिवसेना को भरोसेमंद साथी बताया और महाविकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल पूरा करने का भरोसा भी जताया। कुल मिलाकर देखा जाए तो पवार 2024 के विधानसभा चुनावों तक गठबंधन को बनाते हुए केंद्र में भी विपक्ष को एकजुट रखने के लिए जूझ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य