चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नीतीश कुमार से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

नयी दिल्ली|  चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यहां मुलाकात की, जिससे किशोर के फिर से जदयू में आने को लेकर अटकलें शुरू हो गईं। किशोर को 2020 में जदयू से बाहर कर दिया गया था

हालांकि कुमार ने इस बैठक को यह कहते हुए अधिक महत्व नहीं दिया कि उनके संबंध पुराने हैं और इस बैठक के अधिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

किसी समय कुमार के करीबी रहे किशोर जदयू में शामिल हो गए थे और बिहार के मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

हालांकि, उनके संबंधों में खटास आ गई और किशोर ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पर सहयोगी भाजपा को कुमार के समर्थन की आलोचना की थी और अक्सर उन पर निशाना साधा था। उसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

जहां एक ओर कुमार भाजपा के सहयोगी बने हुए हैं, किशोर पार्टी के एक मुखर आलोचक हैं औरकई राज्यों में उसके प्रतिद्वंद्वियों के लिए काम किया है। किशोर ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम किया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AFC Asian Cup: Australia में नई कोच के साथ भारत की अग्निपरीक्षा, World Cup पर नजरें

UEFA Conference League: Crystal Palace और Fiorentina की रोमांचक जीत, Round of 16 में बनाई जगह।

UEFA Conference League में बड़ा उलटफेर, Crystal Palace शान से तो Fiorentina मुश्किल से पहुंची Last 16 में।

Playoff की रेस में Anaheim Ducks की बड़ी चुनौती, 7वीं घरेलू जीत के लिए Winnipeg Jets से होगी भिड़ंत।