नवनिर्वाचित एनडीए सरकार में शिवसेना के कोटे से Prataprao Ganpatrao Jadhav बने कैबिनेट मंत्री

By Prabhasakshi News Desk | Jun 24, 2024

शिवसेना के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र की बुलढाणा सीट से सांसद प्रतापराव गणपतराव जाधव को एनडीए की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सरकार में उन्हें बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही वे परिवार और स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। जाधव ने महाराष्ट्र विधानसभा के तीन कार्यकालों के सदस्य और खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर महाराष्ट्र के लोगों का प्रतिनिधित्व किया है। 

जिसके बाद वह 1997 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री रहे। इसके बाद 1999 और फिर 2004 में वह लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वह केंद्र की राजनीति में उतरे और शिवसेना के टिकट पर साल 2009 के लोकसभा चुनाव में बुलढाना से जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 2009, 2014 और फिर 2024, यानी लगातार चौथी बार उन्होंने सांसद बनकर दिल्ली का सफर तय किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राजेंद्र भास्करराव शिंगणे को 1 लाख 33 हजार 587 वोटों से हराया था। इससे पहले 2009 और 2014 में भी प्रतापराव जाधव ने सफलता हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला