Breaking News: मुलायम सिंह यादव के परिवार में बड़ी दरार! प्रतीक यादव ने अपर्णा से तलाक का किया ऐलान, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- 'बेहद स्वार्थी हैं अपर्णा'

By रेनू तिवारी | Jan 19, 2026

उत्तर प्रदेश के सबसे कद्दावर राजनीतिक परिवारों में से एक, 'मुलायम परिवार' से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतिक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा कर दी है। प्रतीक यादव ने इस निजी फैसले की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी, जिसने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। प्रतीक यादव ने एक कड़ा संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपर्णा यादव पर स्वार्थी होने और उनके पारिवारिक जीवन को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

अपर्णा यादव की ओर से चुप्पी

फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर्णा यादव या यादव परिवार के किसी अन्य सदस्य (अखिलेश यादव या शिवपाल यादव) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अपर्णा यादव, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं, की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! RajKummar Rao-Patralekhaa ने रिवील किया बेटी का नाम, देखिए पहली प्यारी तस्वीर

प्रतीक और अपर्णा का रिश्ता

प्रतीक और अपर्णा की शादी साल 2011 में बहुत धूमधाम से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानने वाले इस कपल का इस तरह अलग होना उनके करीबियों और समर्थकों के लिए एक बड़ा झटका है।

प्रमुख खबरें

Shadab Khan की सूझबूझ और Haris Rauf का धैर्य: England के जबड़े से Pakistan ने यूं छीनी रोमांचक जीत

Kerala High Court ने सड़क हादसे में जज पर केस दर्ज करने की पुलिस को दी मंजूरी

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तुरंत बिना शर्त माफी मांगें, BJP ने PM Modi के अपमान पर घेरा

Aamir Khan तक नहीं पहुंच पाए तो Tiger Shroff बने निशाना! शूटर्स ने ऐसे बदला था प्लान