22 मार्च को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा : रशिम धर सूद

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 19, 2022

शिमला   भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष रशिम धर सूद ने कहा की 22 मार्च को रिज स्थित गेयटी थिएटर में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह "मनस्वी"का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर प्रदेश के  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि रहेगें। साथ ही स्थानीय विधायक व मंत्री सुरेश भारद्वाज कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे।राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री इंदू गोस्वामी एवं राष्टीय महामंत्री दीप्ति रावत विशिष्ट अतिथि रहेंगें।हिमाचल महिला मोर्चा की प्रभारी रेणु रावत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेँगी।

रशिम धर सूद ने कहा  की इस समारोह में प्रदेशभर से तकरीबन 100 से अधिक महिलाओं को प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर देश प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। इसके इलावा पार्टी स्तर पर लंबे समय तक काम करने वाली वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को भी  सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा की समाज में महिलाओं की भूमिका होती है और भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य हमेशा किया है। आज राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका है।

 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की कार्यशाला की अध्यक्षता की

 

उन्होंने कहा की देश के हर क्षेत्र में महिला बड़ चढ़ कर काम कर रही है, आज रक्षा क्षेत्र में हमारी बेटियां बड़ी तादाद में हैं, सेना में बड़ी संख्या में हमारी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। एनसीसी में भी बड़ी संख्या में आज बेटियां आ रही हैं। सैनिक स्कूलों में भी अब बेटियों को प्रवेश देने का हमारी सरकार ने फैसला लिया है। वर्तमान पांच राज्य के चुनावों में भी भाजपा की ओर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीत दर्ज की है यह हमारे लिए गर्व की बात है। 

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय