74 साल की उम्र में प्रवीण कुमार ने ली आखरी सांस, महाभारत का 'भीम' बन मिली थी प्रसिद्धि

By अंकित सिंह | Feb 08, 2022

बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रवीण कुमार ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि महाभारत में भीम की ही भूमिका से मिली है। लंबे चौड़े प्रवीण कुमार सोबती ने अपने अभिनय के जरिए भीम के किरदार में जान फूंक दी थी। आपको बता दें कि महाभारत सीरियल को बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। अभिनय के साथ-साथ प्रवीण कुमार सोबती ने खेल की भी दुनिया में कई खिताब अपने नाम कर चुके थे। प्रवीण कुमार हैमर और डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। सोबती ने एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके देश का नाम भी रोशन किया था। प्रवीण कुमार को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रवीण कुमार ने भारतीय सुरक्षा बल यानी कि बीएसएफ की भी नौकरी की थी। उन्होंने 20 साल की उम्र में बीएसएफ की नौकरी ज्वाइन की थी। हालांकि उसके बाद उनकी प्रतिभा खेलों की ओर भी बढ़ती गई। 

प्रमुख खबरें

युवाओं में बढ़ रहा कम उम्र में जुए की लत का खतरा, सख्त नियमन और जागरूकता की आवश्यकता: अध्ययन

विदेश से लौटते ही मोदी का एक्शन! 2 दिन बाद बीजेपी में क्या होने वाला है?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का विकल्प नहीं, लेकिन शुरुआती पहचान में मददगार: अध्ययन

एशियाई खेलों के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान