Prayagraj में ITI की CBT Exam में सॉल्वर बैठाने के आरोप में प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज इकाई ने नैनी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा के सैद्धांतिक विषय की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में परीक्षार्थियों से रकम लेकर उनके स्थान पर ‘सॉल्वर’ बैठाकर सामूहिक नकल कराने के आरोप में प्रधानाचार्य समेत 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में प्रधानाचार्य अशोक कुमार के अलावा पांच सॉल्वर - शिवम कुमार, रणविजय सिंह, जय सिंह, जितेंद्र पटेल और दिलीप कुमार - परीक्षा प्रभारी रवि प्रकाश और चार अनुदेशक- फूल प्रकाश, धीरज कुमार, राजेश कुमार एवं राजकुमार मौर्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की टीम ने परीक्षा केंद्र से पांच प्रवेश पत्रों की छाया प्रति, पांच मॉनिटर, पांच सीपीयू, पांच कीबोर्ड, पांच माउस, 5.10 लाख रुपये नकद, परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।

पूछताछ में उसने बताया कि जो परीक्षार्थी कमजोर हैं, उनसे पैसा लेकर उनके स्थान पर अलग कमरे में सॉल्वर बैठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। इन आरोपियों के खिलाफ नैनी थाने में बीएनएस की धाराओं और उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं