Lareb Hashmi को हुई 14 दिन की न्यायिक हिरासत, Prayagraj में बस कंडक्टर पर किया था हमला, आतंकी कनेक्शन भी आया सामने

By रितिका कमठान | Nov 26, 2023

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीटेक छात्र लारेब हाश्मी ने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में हरिकेश की गर्दन और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगी थी। इस हमले में आरोपी छात्र लारेब हाश्मी धार्मिक नारेबाजी भी कर रहा था। इस मामले में की जांच पड़ताल के दौरान बड़ी जानकारी सामने आई है जिससे सभी हैरान रह गए है। इस मामले में आरोपी छात्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत को मंजूर कर लिया गया है। आरोपी की न्यायिक हिरासत को एसीजेएम कोर्ट ने मंजूर किया है। वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के कारण उसे जेल नहीं भेजा गया है।

आरोपी के फेसबुक से लेकर उसके घर परिवार की जांच भी की जा रही है। इस मामले में यूपी एटीएस, आईबी ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आरोपी हाशमी के करीबियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं पुलिस की पड़ताल में नाम सामने आने के बाद छात्र लारेब को उसके कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

प्रमुख खबरें

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg

Solan को CM Sukhu की सौगात, 20 करोड़ से बदलेगी Kasauli की तस्वीर, महिलाओं को Pension का तोहफा