Prayagraj: जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारी, रिवॉल्वर जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

प्रयागराज के शिवकुटी पुलिस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने चाचा को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (नगर) मनीष शांडिल्य ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम थाना शिवकुटी क्षेत्र में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि ओम शिव पांडेय ने अपने चाचा विजय पांडेय पर गोली चलाई जिसमें विजय पांडे को तीन गोलियां लगी हैं।

उन्होंने बताया कि विजय पांडेय को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी और घायल व्यक्ति के बीच कई वर्षों से पारिवारिक संपत्ति का विवाद है। दोनों ही पेशे से अधिवक्ता हैं। शांडिल्य ने बताया कि आरोपी ओम शिव पांडेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin को पीएम मोदी ने भेंट की रूसी भाषा में भगवद गीता, भारत-रूस की मजबूत दोस्ती का संकेत

Finance Minister Sitharaman पर TMC ने पश्चिम बंगाल के बारे में राज्यसभा को गुमराह करने का आरोप लगाया

Ghulam Ali Birthday: बाल कलाकार से ग़ज़ल सम्राट तक, उस्ताद गुलाम अली के जीवन की अनमोल दास्तां

America में पुतिन के करीबी की संपत्तियों का प्रबंधन करने के लिए एक कंपनी 71 लाख डॉलर का जुर्माना