Weather Alert: उत्तर भारत में जल्द शुरू होने वाली है प्री मॉनसून बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

By रितिका कमठान | Apr 30, 2025

अप्रैल के महीने में ही गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अप्रैल का महीना खत्म होने से पहले गर्मी से हल्की राहत मिली है। उत्तर पश्चिम के राज्यों में हीटवेव से राहत मिलती दिख रही है। इन राज्यों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल 30 को मौसम में राहत रहने वाली है।

 

मई के महीने की शुरुआत के लिए भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। देश के कई राज्यों में प्री मॉनसून की चेतावनी मौसम विभाग दे चुका है। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट की मानें तो उत्तर भारत के मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अप्रैल महीने में प्री मॉनसून गतिविधियों में इजाफा हुआ है। इन इलाकों में मौसम में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं एक मई की रात को तूफानी मौसम शुरू हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में प्री मॉनसून गतिविधि शुरू होगी। आसपास के राज्यों में भी धीरे ऐसा ही मौसम होगा। उत्तर भारत के लिए ये लंबी प्री मॉनसून बारिश होगी।

 

बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

एक मई से राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। दो मई को पंजाब, हरियाणा दिल्ली में बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी भी आ सकती है। हालांकि हर जगह पर मौसम ऐसा नहीं होगा। तीन मई से आठ मई तक बारिश, तेज हवाओं के साथ होगी। इस दौरान धूल भरी आंधी आएगी और कुछ इलाकों में बिजली भी गिरेगी। इस दौरान गरज के साथ बारिश भी होगी। कई इलाकों में तेज तूफान और बिजली गिर सकती है। बारिश के होने पर जनता को लू और गर्मी से राहत मिलेगी।

 

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हो सकती है। यहां कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। 

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं