Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-गुरुग्राम के बाद नोएडा में भी 10 नवंबर तक बंद रहेंगे प्री-स्कूल से कक्षा 9वीं के स्कूल

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) के सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर ने एक नोटिस में कहा कि खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए, जिला गौतम बुद्ध नगर के सभी स्कूलों को प्री स्कूल से कक्षा 9 तक की भौतिक कक्षाओं को 10 नवंबर तक बंद करके ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान चरण 4 के आदेश के कार्यान्वयन का पालन करने और ऑनलाइन तरीके से पाठ आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Air Pollution के कारण बढ़ा हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, Expert दे रहे ये वॉर्निंग

वहीं, गुरुग्राम प्रशासन ने 7 नवंबर से अगले आदेश तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। नर्सरी से कक्षा 5 तक के लिए स्कूल बंद रहेंगे। गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने स्कूलों को कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं अपनाने के लिए कहा है। डीसी कार्यालय ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन शिक्षा की निर्बाध डिलीवरी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद