ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर उठाए जाएं एहतियाती कदम: मुख्यमंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 24, 2021

चंडीगढ़ ।  मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा के लिए एक जनवरी 2022 से सार्वजनिक स्थलों व अन्य कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के एकत्र होने तथा रात्रि में 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाए।

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जरूरी है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। वैक्सीनेशन की तरफ अधिक ध्यान दिया जाए। सभी लोगों को अपनी दोनों वैक्सिनेशन की डोज लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: आजादी काअमृत महोत्सव को जन-जन व हर मन का पर्व बनाएं: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

स्वास्थ्य विभाग कोविड मामलों से निपटने के लिए अपनी सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ले। जहां भी जरूरी हो, वहां पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर रोक वाले आदेशों की वजह से 23 दिसंबर को एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सिन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा विभाग की ओर से 30-32 हजार रोगियों की टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है और पॉजिटिव पाए जाने व्यक्तियों के लिए संपूर्ण जीन सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।  

इसे भी पढ़ें: बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान पर उपभोक्ताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज, मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के. दास, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. महावीर सिंह, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Kim Jong Un ने परमाणु प्रतिष्ठानों का किया दौरा, और अधिक Nuclear Weapons बनाने पर दिया जोर

Shah Rukh Khan ने वायरल रील पर इन्फ्लुएंसर को भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से बातचीत के दावे पर छिड़ा विवाद

Explained US- India Tariff Deal | नए टैरिफ की धमकी के ज़रिए अमेरिका मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पर क्यों हमला कर रहा है?

Donald Trump प्रशासन ने China और EU समेत 14 देशों पर नए Tariff लगाने का किया ऐलान