PHOTOS । प्रेग्नेंसी ऐलान के बाद पहली बार साथ दिखे Deepika-Ranveer, ओवरसाइज्ड ड्रेस में नजर आईं अभिनेत्री

By एकता | Apr 28, 2026

हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद, दीपिका पादुकोण पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। वह मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने नीले रंग का ओवरसाइज्ड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसे उन्होंने पीले रंग के स्नीकर्स के साथ पेयर किया। वहीं, रणवीर ने भी अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहनी थी, जिसमें वो काफी कूल लग रहे थे।

रणवीर का दिखा केयरिंग अंदाज

एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह का अंदाज काफी चर्चा में रहा। उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका का पूरी तरह से ख्याल रखा। भीड़ और कैमरों के बीच, रणवीर को दीपिका को संभालते और उन्हें रास्ता दिखाते हुए देखा गया। वो एक प्रोटेक्टिव पति की तरह लगातार दीपिका के साथ चलते नजर आए।


इसे भी पढ़ें: विवादों से जूझने के बाद आई गुड न्यूज, Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan इस दिन होगी रिलीज


दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं कपल

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। उन्होंने अपनी बेटी दुआ की एक प्यारी सी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए थी। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस कपल के लिए काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ