प्रीति जिंटा ने रेड गाउन में कराया कमाल का फोटोशूट, ऋतिक रोशन भी हुए खूबसूरती के दीवाने

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में वक्त बिता रही है। प्रीति आईपीएल के बाद अमेरिका वापस चली गयी। वहां से वह अपने पति के साथ एक वेकेशन पर भी गयी थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। प्रीति जिंटा भारत की आईपीएल टीम पंजाब की मालकिन है उन्होंने अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए एक महीने से ज्यादा का वक्त दुबई में बिताया था और टीम पर काम किया  था। अब प्रीति जिंटा वापस अपने काम पर लौट आयी है। 

हाल ही में प्रीति जिंटा ने  लॉस एंजिल्स में एक शानदार फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरे उन्होंने Instagram पर शेयर की है। लंबे समय बाद प्रीति जिंटा को इस अंदाज में देखा गया है। तस्वीर में प्रीति जिंटा ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है और आंखों में स्मोकी मेकअप लिया हुआ हैं। उनके फैंस इस लुक को देखकर हैरान है और तारीफो के पुल बांध रहे हैं।  प्रीति की फिल्म उद्योग के सहयोगियों और प्रशंसकों ने उनके लुक के पर कंमेंट किया था। तस्वीर पर कमेंट करने वाले कई फिल्मों में उनके लंबे समय के दोस्त और सह-अभिनेता ऋतिक रोशन भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: शहनाज गिल की साड़ी में तस्वीर देखकर हैरान हुए फैंस! पुरानी तस्वीरों से की जा रही है तुलना 

प्रीति जिंटा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “हर महिला के लिए लाल रंग का खास महत्व होता है। इस खूबसूरत ड्रेस के लिए शूटिंग टीम को धन्यवाद।

 

प्रीति जिंटा का कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गयी। ऋतिक रोशन ने लिखा, '' फैब '', जबकि एक्ट्रेस पत्रलेखा ने कई सारे दिलों की इमोजी के साथ अपना प्यार दिखाया। सिकंदर खेर ने आग इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की और एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "पीजीईई रेड आपका रंग है।" 

यहां देखें तस्वीर 

 

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में