प्रीति जिंटा का 16 साल का इंतजार हुआ खत्म, CPL 2024 की चैंपियन बनीं Saint Lucia Kings

By Kusum | Oct 07, 2024

आईपीएल पंजाब किंग्स टीम की मालकिन और बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का 16 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी टीम सेंट लुसिया सीपीएल 2024 की चैंपियन बन गई है। बता दें कि, प्रीति 2007 के बाद से क्रिकेट की दुनिया में छा गई। 

प्रीति जिंटा साल 2008 में पंजाब किंग्स की मालकिन बनी। ये टीम 16 साल में अब तक एक भी बार चैंपियन नहीं बनी लेकिन प्रीति की दूसरी टी20 टीम सेंट लूसिया किंग्स ने कैरिबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर प्रीति का सपना पूरा कर लिया है। ये पहला मौका है जब प्रीति जिंटा की टीम कोई टी20 लीग जीती है। 

सेंट लूसिया ने फाइनल में गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराया। गयाना की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उन्होंने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 138 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा ड्वेन प्रेटोरियस के बल्ले से निकले। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली सेंट लूसिया किंग्स ने खराब शुरुआत के बावजूद मैच अपने नाम किया। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन था। यहां से अनुभवी रोस्टन चेस ने आरोन जोंस के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। 

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख