सिक्किम में प्रेम सिंह तमांग को SKM विधायक दल का नेता चुना गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

गंगटोक। प्रेम सिंह तमांग को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) विधायक दल का नेता चुन लिया गया है जिससे उनके सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर रविवार रात हुई विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 31 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में 19 जून तक तैनात रहेंगी केंद्रीय बलों की 400 कंपनियों : Election Officer

बयान के अनुसार, पार्टी नेताओं ने तमांग को नेता चुने जाने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में समर्पण के साथ काम करने का संकल्प जताया। रविवार को हुई मतगणना में एसकेएम ने विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 में से 31 सीट पर जीत हासिल की है। विपक्षी एसडीएफ पार्टी को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machchhar ने बताई आपबीती, Cockpit Door खोलकर ऐसे टाला बड़ा विमान हादसा

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से निकाले 52100 करोड़ रुपये, Crude Oil और बॉण्ड यील्ड का असर

FMCG कंपनियों पर बढ़ी लागत की मार, दूसरी छमाही में घट सकता है मुनाफा

कुरुक्षेत्र में बस पर पथराव: Omar Abdullah बोले- Haryana सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा