मध्य प्रदेश में समय से पूर्व आया मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

By दिनेश शुक्ल | Jun 10, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून समय से पहले आ गया है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून गुरुवार को 7 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में गुरुवार को आए कोरोना के 420 नये मामले, 34 लोगों की मौत

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बीते 10 दिन से मानसून के लगातार सक्रिय होने के कारण यह एक सप्ताह पहले आ गया है। हालांकि इसके पूरी तरह से यह 20 जून तक सक्रिय होने की उम्मीद है। 13-14 जून तक मानसून के इंदौर-भोपाल पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने पर पीएम और एएम का जताया आभार

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट में मानसून ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जबलपुर, शहडोल, रीवा, सतना, बुराहनपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा में अलर्ट जारी किया है, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग में येलो अलर्ट किया गया है, इन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार