जार्ज फ्लॉयड की हत्या के विरोध में प्रीमियर लीग के फुटबॉलर पहन सकते है ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ जर्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

लंदन। इंग्लैंड की शीर्ष फुटबाल चैंपियनशिप प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के फिर से शुरू होने पर जर्सी पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का संदेश दे सकते हैं। क्लबों ने गुरुवार को कान्फ्रेंस कॉल के दौरान इस पर चर्चा की कि अमेरिका के मिनियापोलिस में 25 मई को एक पुलिसकर्मी द्वारा अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद खिलाड़ी समाज में व्याप्त नस्ली अन्याय को समाप्त करने के लिये खेलों का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जर्सी पर संदेश देने की योजना पर अभी अंतिम फैसला नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है IPL, चेयरमैन बृजेश पटेल ने दिए संकेत

प्रीमियर लीग कोरोना वायरस के कारण 100 दिन तक ठप्प रहने के बाद बुधवार से शुरू होगी। क्लबों ने जर्सी पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का ‘लोगो’ लगाने पर भी चर्चा की। खेलों के नियमों के अनुसार मैच के दिन उपयोग किये जाने वाले साजो सामान पर किसी तरह का राजनीतिक, धार्मिक या निजी नारा, बयान या छवि नहीं दी जा सकती है लेकिन इंग्लैंड फुटबाल संघ ने कहा कि मैदान पर संदेश देते समय व्यावहारिक समझ को लागू किया जाएगा। जर्मन लीग में खिलाड़ियों द्वारा जार्ज फ्लॉयड के समर्थन में संदेश देने के बाद विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने इस तरह का रूख अपनाया है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती