Free UPSC Books: यूपीएससी की तैयारी में होगी आसानी, यहां जानिए फ्री में किताबें मिलने का पूरा प्रोसेस

By अनन्या मिश्रा | Apr 08, 2025

संघ लोक सेवा आयोग यानी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को जमकर मेहनत करनी पड़ती है। परीक्षा में अच्छा स्कोर पाने के लिए स्टूडेंट्स को खूब किताबें भी पढ़नी पड़ती हैं। इसके लिए छात्र NCERT की किताबें भी पढ़ते हैं। माना जाता है कि NCERT की किताबों से इन परीक्षाओं का आधार तैयार होता है। जिससे उम्मीदवारों को सभी सब्जेक्ट के बेसिक को समझने में आसानी होती है। हालांकि यूपीएससी की परीक्षा के लिए छात्रों को अलग-अलग तरह की किताबें पढ़नी पड़ती हैं। ऐसे में इतनी सारी किताबें ले पाना हर उम्मीदवार के बस की बात नहीं है। इसलिए अगर आप भी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और आप फ्री में स्टडी मैटेरियल पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि यूपीएससी की तैयारी के लिए फ्री में किताबें कहां मिल सकती हैं।

NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट

इसे भी पढ़ें: Career Tips: मेट्रो ड्राइवर और लोको पायलट होते हैं एक-दूसरे से अलग, जानिए दोनों के बीच क्वालिफिकेशन और भर्ती प्रोसेस

ई-पाठशाला प्लेटफॉर्म

ई-पाठशाला एक सरकारी प्लेटफॉर्म है। जहां पर आप यूपीएससी की तैयारी के लिए फ्री में अपनी किताबें प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर NCERT की किताबें भी आपको फ्री में मिलेंगी। आप इन किताबों को ऑनलाइन पढ़ने के साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। ई-पाठशाला प्लेटफॉर्म पर आपको ऑडियो-विजुअल कंटेंट भी मिल जाएगा।

सरकारी लाइब्रेरी

UPSC की तैयारी के लिए आप सरकारी लाइब्रेरी का भी लाभ उठा सकते हैं। आप अपने शहर की सरकारी लाइब्रेरी की मेंबरशिप ले लें। नेशनल लाइब्रेरी, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी और राज्य सेंट्रल लाइब्रेरी में UPSC की तैयारी के लिए आपको अनगिनत किताबें मिल जाएंगी।

सोशल मीडिया और ऑनलाइन ग्रुप्स की लें मदद

अगर आप भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे कई ऑनलाइन ग्रुप्स बने हैं, जहां पर UPSC के छात्र एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं और स्टडी मटेरियल एक-दूसरे से शेयर करते हैं। ऐसे में आप आराम से प्रैक्टिस क्वेश्चन, वैल्युएबल नोट्स और करंट अफेयर्स मटेरियल प्राप्त कर सकते हैं।

गवर्नमेंट फ्री कोचिंग स्कीम का उठाएं लाभ

बता दें कि बहुत से राज्यों की सरकारें और संगठन SC, ST और आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को फ्री कोचिंग सुविधा प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा के लिए किताबें फ्री में प्राप्त कर सकते हैं।

Career Breaking News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा