मध्य प्रदेश में रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू, तीन साल से जमे अधिकारियों की मांगी गई सूची

By सुयश भट्ट | Jun 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सहित तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर तैयारियां अब शुरु हो गई है। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 7 जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर एक ही स्थान पर तीन साल से जमे अधिकारियों की सूची मांगी है।

बता दें कि जिन जिला कलेक्टरों को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र लिखा है, उनमें खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, निवाड़ी, सतना और अलीराजपुर के कलेक्टर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश के अनलॉक होने के साथ हुई बीजेपी के बैठकों की अनलॉकिंग, यह होंगे आगामी कार्यक्रम 

दरअसल प्रदेश में खंडवा लोकसभा के साथ ही तीन विधानसभा सीटों पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव में उपचुनाव होना है। 2 मार्च को भाजपा सांसद नंद कुमार चौहान का निधन हो गया था जिसके बाद से खंडवा संसदीय सीट खाली है। वहीं पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से बृजेंद्र सिंह राठौर, जोबट से कलावती भूरिया और रैगांव सीट से जुगल किशोरी बागरी के निधन होने से तीनों सीट खाली हैं।

प्रमुख खबरें

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार