राष्ट्रपति मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरे की तैयारियां जोरों पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10-11 जून को होने वाले झारखंड के दो दिवसीय दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुर्मू 10 जून को देवघर पहुंचेंगी, जहां वह 12 ज्योतिर्लिंगों में सेबाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी। वह 11 जून को देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को शहर के दौरे के दौरान देवघर एम्स में अंत: रोगी विभाग (आईपीडी) और ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं राष्ट्र को समर्पित की थीं।

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान तिवारी ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, राष्ट्रपति के मार्ग पर समुचित रोशनी की व्यवस्था, सड़कों की सफाई और बुनियादी अवसंरचना के रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुर्मू के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। यहां एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने कहा कि व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए चार वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

हां, हमें विश्वास है : हरमनप्रीत सिंह का बड़ा दावा, भारत जीतेगा ओलंपिक गोल्ड!

मां खालिदा जिया बीमार, 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी: बांग्लादेश की सत्ता का संघर्ष!

कुलदीप सेंगर की जमानत पर बवाल: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- यह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा

ईरान में हत्या से ठीक पहले हमास प्रमुख हानियेह से मिले थे गडकरी, मंत्री का चौंकाने वाला बयान