आशिकी 3 बनाने की तैयारी तेज, क्या फिर साथ काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट?

By रेनू तिवारी | Apr 17, 2020

2013 में बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिल्म आशिकी 2 में नजर आयी थी। इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म के साथ-साथ इसका म्युजिक आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा है। आज के जमाने में बहुत कम गाने है जो  साल भर से ज्यादा चले हों लेकिन आशिकी 2 के गानों को लोग आज भी दिल से सुनके हैं। ये फिल्म 1990 में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म अशिकी का दूसरा पार्ट थी।

आशिकी 2 की सफलता को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने 2016 में ही फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने की घोषणा कर दी थी लेकिन फिल्म को लेकर आगे कुछ बात नहीं बनी और ये फिल्म ठंड़े बस्से में चली गई। अब 2020 में लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर निर्माता भूषण कुमार फिल्म आशिकी 3 बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने अपनी टीम से बात की है। ठंड़े  बस्से में पड़े इस प्रोजेक्ट पर एक बार फिर से चर्चा की माग की हैं।

इसे भी पढ़ें: रामायण के 'मेघनाथ' विजय अरोड़ा ने जब रखा था बॉलीवुड में कदम, तब दिग्गज राजेश खन्ना भी डर गये थे...

 आपको बता दें कि जब आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मलहोत्रा रिलेशनशिप में थे तो ऐसी चर्चा हो रही थी कि दोनों को फिल्म के लिए कास्ट किया जाएगा। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। फिल्म कपूर एंड संस में होनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake का भारत पर असर, क्या Crude Oil सप्लाई रुकेगी और बढ़ेगा पेट्रोल का दाम

1266 करोड़ के SBI Bank Fraud में बड़ी कार्रवाई, ED ने Shrikant Bhasi की संपत्ति कुर्क की

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?