Homemade Cleaner: घर पर इन चीजों से बनाकर तैयार करें फ्लोर क्लीनर, मिनटों में साफ हो जाएंगे दाग-धब्बे

By अनन्या मिश्रा | Oct 05, 2024

हम सभी अपने घरों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार फर्श को साफ करना मुश्किल होता है। खासकर अगर आप क्लीनर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। हालांकि मार्केट में कई तरह के फ्लोर क्लीनर मिल जाएंगे, जिनसे फ्लोर आसानी से साफ हो जाता है। लेकिन इनमें ऐसे रसायन मिले होते हैं, जिनका लंबे समय तक उपयोग करने से फ्लोर का ओरिजनल कलर चला जाता है। साथ ही अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो यह क्लीनर उनके लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।

हालांकि फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल किए बिना फर्श पर लगे दाग को साफ करना मुश्किल होता है। इसलिए क्लीनर का इस्तेमाल करते समय कई बातों का खास ख्याल रखना होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से घर पर नेचुरल होममेड फ्लोर क्लीनर बना सकते हैं।

रबिंग अल्कोहल को भी आप फ्लोर क्लीनर की तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें नेचुरल काटाणुनाशक पाए जाते हैं, जो फर्श पर मौजूद कीटाणुओं को मारने के साथ फर्श पर जमी गंदगी, धूल और ग्रीस को हटाने में सहायता करता है। आप इससे कुछ ही मिनटों में गंदे फ्लोर को साफ कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए रबिंक अल्कोहल और पानी को मिक्स कर स्प्रे बोतल में भर लें। यह आपके फ्लोर को चमकदार बना देगा।

विनेगर से बनाएं फ्लोर क्लीनर

विनेगर में एसिड पाया जाता है। यह कीटाणुओं और चिपकी हुई गंदगी को ढीला करता है और जमी हुई जिद्दी चर्बी को भी हटाने में सहायता करता है। लकड़ी के फर्श और लेमिनेट पर लगे दागों को साफ करने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस क्लीनर को बनाने के लिए एक लीटर बोतल में आधे से कम सिरका और पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आप इसको फ्लोर क्लीनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू रस से बनाएं फ्लोर क्लीनर

बता दें कि फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए आप किचन में रखे बेकिंग सोडा और नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस अच्छे से मिक्स कर एक लीटर पानी में डालें। इससे आपका फ्लोर चमक जाएगा।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना