आदिवासियों के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए कार्य योजना तैयार करें राज्य : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2021

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)|  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राज्यों के विकास में आदिवासियों के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए अपने-अपने राज्यों में एक कार्य योजना तैयार करने का आग्रह किया। अब से हर साल 15 नवंबर को आदिवासी समुदायों के सम्मान में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को यहां दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर शाह के साथ भाजपा नेताओं ने की बैठक

भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय विकास में आदिवासी समुदायों के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी