कोरोना के बीच ओलंपिक की तैयारी मुश्किल, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल का बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

नयी दिल्ली। भारत के शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने कहा है कि जब देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है तब तोक्यो ओलंपिक के लिये तैयारी करना आसान नहीं है लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ी पदक जीतने के लिये अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण भारत की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गयी है। पिछले कुछ दिनों से देश में प्रत्येक दिन तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं और 2000 से अधिक लोगों की जान जा रही है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में शरत ने कहा, ‘‘यह ओलंपिक के लिये तैयारियों का तरीका नहीं है, लेकिन हमें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने और उसके लिये तैयारी करने का रास्ता ढूंढना होगा। हम खुद को बचाये रखकर अपना लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ’’ अपने चौथे ओलंपिक की तैयारियों में लगे शरत ने कहा कि वह पिछले साल की तुलना में मानसिक तौर पर बेहतर स्थिति में हैं।

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू