केंद्र दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी मेंः सिसोदिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2016

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए वह आधार तैयार कर रही है और आप के सत्ता में आने के बाद से ही वह महानगर का प्रशासन खुद चलाने का प्रयास कर रही है। सिसोदिया ने केंद्र को चेतावनी दी कि अगर लोगों के अधिकारों का उल्लंघन होता है तो आप सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका इशारा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने की तरफ था।

 

उच्च न्यायालय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में विधानसभा के अंदर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सिसोदिया ने कहा कि निर्वाचित लोगों को चयनित लोगों के ऊपर होना चाहिए। उच्च न्यायालय ने फैसला दिया था कि महानगर के प्रशासन में उपराज्यपाल प्रशासनिक प्रमुख हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में हम बच्चे हो सकते हैं लेकिन हम अपरिपक्व नहीं हैं। अगर वे (केंद्र) दिल्ली के लोगों को दिक्कत देंगे तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे.. चुनावों के दौरान भाजपा ने दिल्ली में पूर्ण राज्य का समर्थन किया था लेकिन अब वे भूल गए हैं।’’

 

सिसोदिया ने कहा कि भले ही दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं है लेकिन जमीन, पुलिस और कानून व्यवस्था सभी मुद्दों पर आप सरकार के पास शक्तियां हैं जिनमें सेवा, एसीबी भी शामिल है। उपराज्यपाल पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘निर्वाचित’’ लोगों को ‘‘चयनित’’ लोगों से ऊपर होना चाहिए जो (चयनित लोग) जन प्रतिनिधि नहीं हैं। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में जनता को चयनित लोगों से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन के माध्यम से दिल्ली को परोक्ष रूप से चलाना चाहती है और यहां राष्ट्रपति शासन लगने वाला है जैसा कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में किया। अदालत से फटकार मिलने के बावजूद वे ऐसी चीजों का प्रयास कर रहे हैं।’’

 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!