राष्ट्रपति बाइडन संक्रमण मुक्त, ‘कड़ा पृथकवास’ समाप्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

वाशिंगटन, 27 जुलाई (एपी)।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को की गई जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त पाये गए हैं। इससे पहले मंगलवार रात की गई जांच में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। बाइडन के डॉक्टर के हवाले से जारी पत्र में व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। संक्रमण मुक्त होने के बाद बाइडन ने ‘‘कड़ा पृथकवास’’ समाप्त कर दिया है।

इससे पहले, डॉ केविन ओकोन्नोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने उपचार की अवधि पूरी कर ली है और उनको बुखार नहीं है। उन्होंने कहा कि अब बाइडन में कोविड-19 बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। व्हाइट हाउस के बयान जारी करने के कुछ देर बाद बाइडन ने ट्वीट किया, ‘‘ओवल (कार्यालय) में वापसी।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट के साथ कोविड-19 रैपिड जांच वाली फोटो साझा करते हुए परिणाम ‘नेगेटिव’ आने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि बाइडन 21 जुलाई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, वह पृथकवास के दौरान ऑनलाइन माध्यम से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

World Map में सटीक सुधार के UNGA प्रस्ताव पर भारत ने किया समर्थन

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार

मस्जिद पहले बनी, बाद में कलेक्ट्रेट आया, Saharanpur बुलडोजर कार्रवाई पर Owaisi का तीखा हमला