By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2022
एक सरकारी बयान के मुताबिक, पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों मेंअभिनेता विक्टर बनर्जी और भारत बायोटेक के कृष्णा मूर्ति एला और सुचित्रा कृष्णा एला शामिल हैं। भारत बायोटेक कोविड रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ की निर्माता हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें पद्म भूषण के लिए नामित किया गया था। हालांकि, उन्होंने सोमवार के कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में व्यक्तिगत तौर पर ओलंपिक में देश का पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा शामिल हैं। इस वर्ष, भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है, जो पिछली बार 2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाज सुधारक नानाजी देशमुख और प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका को प्रदान किया गया था। इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं - पद्म विभूषण जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है,पद्म भूषण जो तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है और पद्म श्री जो चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।