Bangladesh में राष्ट्रपति ने किया संसद भंग, खालिदा जिया रिहा, अमेरिका ने रद किया शेख हसीना का वीजा

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2024

शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के एक दिन बाद, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अंतरिम प्रशासन के गठन का रास्ता बनाने के लिए देश की संसद को भंग करने की घोषणा की। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन की तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और भेदभाव के खिलाफ छात्र आंदोलन के नेताओं के साथ एक बैठक के निर्णय के आधार पर, राष्ट्रीय संसद को भंग कर दिया गया। इसमें आगे कहा गया कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया को जेल से रिहा कर दिया गया है। अमेरिका ने शेख हसीना का अमेरिकी वीजा रद कर दिया है। उसने कहा है कि शेख हसीना का अमेरिका में स्‍वागत नहीं है। शेख हसीना और अमेरिका के बीच रिश्‍ते बहुत तनावपूर्ण थे।

इसे भी पढ़ें: शेख हसीना को हटाना मकसद, हिंदुओं को बनाया गया निशाना, संसद में जयशंकर ने Bangladesh की स्थिति पर ये कहा

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री 78 वर्षीय जिया खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। 2018 में, उन्हें भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया और 17 साल की जेल की सजा दी गई। अल जज़ीरा के अनुसार, उनके और हसीना के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और उन पर एक अनाथालय के ट्रस्ट के लिए दान में लगभग USD250,000 की चोरी करके अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर