मदुरै के Thirupparankundram पहाड़ी पर दीपम जलाने सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 28, 2026

(तस्वीरों के साथ) मदुरै (तमिलनाडु), 28 नवंबर दीपम जलाने के लिए शनिवार को तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जाने के लिए केवल 50 श्रद्धालुओं को अनुमति रहेगी। जिला प्रशासन ने यह घोषणा की। दीपम शाम पांच बजे उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त उच्च न्यायालय के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों - न्यायमूर्ति एस वैद्यनाथन और न्यायमूर्ति वी पार्थिबन - की सीधी निगरानी में जलाया जाएगा।

न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन ने शनिवार को कहा कि पारंपरिक कार्तिगई दीपम शाम पांच बजे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीप स्तंभ (दीपथून) पर जलाया जाएगा। अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा, पहाड़ी की संरचनात्मक स्थिरता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित 50 श्रद्धालुओं के समूह के अलावा किसी अन्य श्रद्धालु या आम नागरिक को पहाड़ी पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने लोगों से जिला अधिकारियों और पुलिस को पूरा सहयोग देने की अपील की है। इस बीच, कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी क्षेत्र का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। उन्होंने बिना अनुमति पहाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करने वाले लोगों को रोक दिया।

सीआरपीएफ के दक्षिणी क्षेत्र के महानिरीक्षक टी. विक्रम ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र उद्देश्य उच्चतम न्यायालय के आदेशों को लागू करना है।’’ उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कार्तिगई दीपम विवाद पर अपने पहले के निर्देश का ‘‘जानबूझकर’’ उल्लंघन करने के लिए तमिलनाडु सरकार को अवमानना नोटिस जारी किया था। साथ ही, उसने आदेश दिया था कि शनिवार को यहां तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीप स्तंभ पर धार्मिक अनुष्ठान के तहत दीपक जलाया जाए।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में भावुक हुए Qazi Touqeer! बोले- मैंने कभी सहानुभूति के लिए अपनी कश्मीरी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल नहीं किया

TVK ने साधा DMK पर निशाना Delimitation Bill पर MK Stalin को सावरकर 2.0 करार दिया

Panchayat Season 5 से पहले Kevin Pietersen बने देसी, कुर्ता-पायजामा और गमछा पहनकर घूमे फुलेरा, भुटकुन की चाय पी...

बिहार के मंत्री Ashok Choudhary ने सहायक प्रोफेसर पद से दिया इस्तीफा