President Donald Trump ने ईरान पर हमले की धमकी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान पर हमले की धमकी दी। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के बारे में ट्रंप क्या निर्णय लेंगे, क्योंकि उन्होंने दो स्पष्ट लक्ष्मण रेखाएं निर्धारित की हैं- एक, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या और दूसरी, हिरासत में लिये गए लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी दिए जाने की आशंका।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘‘उम्मीद है कि ईरान जल्द ही बातचीत के लिए आगे आएगा और एक निष्पक्ष एवं न्यायसंगत समझौता करेगा, एक ऐसा समझौता जो सभी पक्षों के लिए अच्छा हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘समय तेजी से बीत रहा है और यह वाकई बेहद महत्वपूर्ण है।’’ ईरान पर जून में हुए हमलों का जिक्र करते हुए ट्रंप ने लिखा, ‘‘अगला हमला इससे कहीं ज्यादा खतरनाक होगा।

प्रमुख खबरें

Singer Ankit Baliyan की Shamli में गोली मारकर हत्या, जिम से बाहर निकलते ही हमलावरों ने की फायरिंग

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए