Paris Olympics: ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई, जानें क्या कहा?

By Kusum | Jun 27, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगले महीने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि, मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं। 

 पेरिस ओलंपिक के लिए 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें रिकॉर्ड 21 निशानेबाज भी शामिल हैं। उनका लक्ष्य पिछले टोक्यो ओलंपिक में देश द्वारा हासिल किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ सात पदकों से आगे बढ़ने का होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि, कुछ ही दिन बाद पेरिस ओलंपिक शुरू होने जा रहा है। ओलंपिक में देश की प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। 

आईओसी के प्रमुख थॉमस बाक द्वारा प्रोत्यासित किए जाने पर भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के अधिकार के लिए बोली लगाएगा, लेकिन उसे सऊदी अरब, इंडोनेशिया और कतर जैसे मजबूत दावेदारों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि, इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर