हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर अत्यंत व्यथित हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूँ। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को हृदय विदारक बताया और कहा कि इससे हम स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे मंत्रियों और अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी से हम स्तब्ध और दुखी हैं। यह हृदय विदारक है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: Air India Plane Crash | एयरलाइन ने अहमदाबाद दुर्घटना के बारे में ज़्यादा जानकारी देने के लिए यात्री हॉटलाइन नंबर साझा किया

AI171 की दुखद दुर्घटना के बाद डीजीसीए रिपोर्ट से सबसे महत्वपूर्ण खुलासे में से एक ये  है कि पायलटों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद "मेडे" कॉल जारी किया था। आपको बता दें कि अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार