President Draupadi Murmu ने नगालैंड के लोगों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, सतत विकास की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और सतत विकास में उल्लेखनीय प्रगति के लिए राज्य की सराहना की। नगालैंड की स्थापना एक दिसंबर 1963 को हुई थी। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई! समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगालैंड सतत विकास में सराहनीय प्रगति कर रहा है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि इसकी जनजातीय विविधता और अनोखी विरासत गौरवान्वित करने वाली है। साथ ही उन्होंने ‘‘नगालैंड के लोगों के उज्ज्वल, समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य’’ की कामना की।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 में Pakistan पर सस्पेंस, Iceland Cricket ने ICC-PCB पर कसा तंज

WPL 2026 Final में RCB, Grace Harris के तूफान में उड़ी UP, एकतरफा मुकाबले में रौंदा

Shivam Dube की विस्फोटक पारी से मिली उम्मीद, हार में भी भारत को दिखा भविष्य का संकेत

U-19 World Cup: हार के बाद Bangladesh का ICC पर बड़ा आरोप, खराब Schedule को बताया वजह