ओसामु सुजुकी, पंकज उधास, सुशील मोदी... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

By अंकित सिंह | Apr 28, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस साल 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के नागरिक पुरस्कारों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री - के लिए नामित किया गया था। मुर्मू ने सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख दिवंगत ओसामु सुजुकी, प्रसिद्ध गायक दिवंगत पंकज उधास और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुशील कुमार मोदी समेत 71 प्रमुख हस्तियों को सोमवार को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

पुरस्कार पाने वालों में चार को पद्म विभूषण मिला - सुजुकी (मरणोपरांत), सुब्रमण्यम, रेड्डी और मलयालम लेखक एवं फिल्म निर्देशक एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)। कुल 10 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इनमें पंकज उधास (मरणोपरांत), सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत), बालकृष्ण कपूर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी पी.आर. श्रीजेश, तमिल अभिनेता एस. अजित कुमार, जाइडस लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन पंकज पटेल और भारतीय-अमेरिकी इंजीनियर विनोद धाम शामिल हैं, जिन्हें ‘पेंटियम के जनक’ के रूप में जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के टेंशन में हुई तालिबान की एंट्री, काबुल में हुई मीटिंग से खौफ में शहबाज-मुनीर

प्रसिद्ध पैरा एथलेटिक्स कोच डॉ. सत्यपाल सिंह को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी से पद्म श्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। 96 वर्षीय कठपुतली कलाकार भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म श्री पुरस्कार मिला। वैदिक संस्कृति और अध्यात्म पर अपने लेखन के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और शोधकर्ता स्टीफन नैप और गायिका जसपिंदर नरूला को पद्म श्री पुरस्कार मिला। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ।

प्रमुख खबरें

Voter List Revision: दिल्ली हाईकोर्ट ने ECI से पूछा- क्या Article 324 के नाम पर शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी के लिए मजबूर करेंगे?

Anjana Singh ने Khesari Lal Yadav और उनकी टीम के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्यों?

Mayank Yadav की घातक गेंदबाजी और Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी, India ने Zimbabwe को पहले T20 में रौंदा

Jantar Mantar पर निगरानी को High Court में चुनौती, Centre बोला- Law and Order के लिए वीडियोग्राफी जरूरी