राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में पिंड दान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए बिहार के गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में पिंड दान किया। विष्णुपद मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि राष्ट्रपति ने पूजा स्थल पर पिंडदान और जल तर्पण किया।

ऐसा माना जाता है कि पिंड दान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त होता है। हर साल पितृ पक्ष के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु अनुष्ठान करने के लिए विष्णुपद मंदिर आते हैं।

इससे पहले गयाजी हवाई अड्डे पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री प्रेम कुमार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की गयाजी यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना