President Droupadi Murmu: भारत जमीनी स्तर के नवाचार में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बन सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने व्यापक स्वरूप और नवाचार की भावना का उपयोग करके जमीनी स्तर के नवाचार में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने की क्षमता रखता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘अटल इनोवेशन मिशन’ के तहत जमीनी स्तर पर नवाचार करने वाले लोगों के एक समूह से राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में मुलाकात की। इस दौरान के दौरान मुर्मू ने कहा कि सामाजिक बदलाव सिर्फ विचारों से नहीं आते, इन विचारों को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे माहौल की जरूरत होती है जो प्रतिभा को सही दिशा प्रदान करे और उन्हें उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराए।

मुर्मू ने इस बात को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की कि अलग-अलग संस्थान और नागरिक एक साझा मकसद के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और नवाचार की संस्कृति मजबूत हो रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसी कोशिशों का फायदा समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि कई नवोन्मेषक ने सीमित संसाधनों, अनिश्चितताओं और बार-बार आने वाली चुनौतियों के बावजूद अपनी कोशिशें जारी रखीं।

मुर्मू ने लोगों, परिवारों या समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नवाचार में भरोसा जताने के लिए उनकी सराहना की। मुर्मू ने उन्हें अपने नवाचार को लगातार बेहतर बनाने, अनुसंधान संस्थानों, उद्योगों और दूसरे नवोन्मेषकों के साथ मिलकर काम करने और अपने नवाचार को बड़े स्तर पर ले जाने की कोशिश करने की सलाह दी। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, मुर्मू इन नवोन्मेषकों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में भी पहुंचीं और उनके नवाचार का अवलोकन किया।

प्रमुख खबरें

Balochistan में Pakistani Army पर भीषण हमला, UBA और BRG के धमाकों में 8 जवानों की मौत

UN Secretary-General की रेस हुई दिलचस्प, Shashi Tharoor ने UNSC Straw Poll और Veto ड्रामा पर उठाए गंभीर सवाल

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत