ओडिशा दौरे पर President Droupadi Murmu, कटक में ऐतिहासिक Bali Jatra का करेंगी शुभारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 24, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वह कटक में बालि जात्रा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी और भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लोक भवन जाएंगी। इसके बाद शाम को कटक पहुंचकर वह वार्षिक व्यापार मेले बालि जात्रा का उद्घाटन करेंगी। मुर्मू रात लोक भवन में बिताएंगी और बुधवार को भुवनेश्वर में आयोजित होम्योपैथी के राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक विनयतोष मिश्रा ने सोमवार को कटक के बालि जात्रा मैदान में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की करीब 70 प्लाटून तैनात की जाएंगी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आयोजन स्थल पर 38 निगरानी टॉवर बनाए गए हैं और 1,400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भुवनेश्वर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi

Glowing Skin: ढीली स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं Rice Flour और Aloe Vera Face Pack, चांद सा खिल उठेगा चेहरा

भारत के खिलाफ Hagley Oval में बेहतर उछाल की उम्मीद, Daryl Mitchell ने पिच को लेकर कही बात